20240610 145730

बड़ी खबर: बिहार में प्रचंड गर्मी के तांडव से 5 जिलों में स्कूली बच्चे हुए बेहोश, यहां जानिए कब तक रहेगी भीषण गर्मी

BIHAR WEATHER UPDATE: मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 13 जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बीच आज से बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई। गर्मी की वजह से फिर से स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। शेखपुरा में 6, छपरा में एक, पटना के बिहटा में एक, बांका में 5 और बक्सर में एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई।


बिहार के 5 जिलों में बच्चों की बिगड़ी तबीयत

  • शेखपुरा- शेखपुरा आज से गर्मी छुट्टी के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हुई है। जिले में आज अलग अलग स्कूलों में 6 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। जिले का पारा 45 के करीब है।
  • पटना- राजधानी से सटे बिहटा में भी आज से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हुई। बच्चे स्कूल पहुंचे। थोड़ी देर क्लास चलने के बाद एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसकी नाक से खून बहने लगा।
  • छपरा-छपरा में भी आज स्कूल खुले। उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरी छपरा सदर में गर्मी के चलते क्लास में ही बच्चे बेहोश होने लगे। शुरुआत में तो बच्चों को स्कूल में ही इलाज किया गया फिर कुछ को अस्पताल भेजा गया है।
  • बक्सर- कन्या मध्य विद्यालय एकौनी में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ी। गांव वालों ने एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले गए। सरकारी अस्पताल में छात्रा का इलाज जारी है।
  • बांका- यहां भी आज स्कूल खुले। भीषण गर्मी के चलते 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

48 घंटे तक गर्मी से राहत नहीं: में अगले 48 घंटे तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 16 जिलों में भीषण लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.इसमें बांका, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, पटना, अरवल, औरंगाबाद रोहतास, कैमूर, बक्सर, और भोजपुर शामिल हैं। इसके अलावा अन्य बचे सभी जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी: मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मैदानी भाग के तापमान में इन दोनों इजाफा देखने को मिला है। वहीं, राजस्थान से आने वाली पछुआ हवाओं ने मध्य एवं दक्षिण बिहार का पारा बढ़ा दिया है।

पूर्वी भाग में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आर्द्रता बढ़ रही है। इससे उसम के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से 6 डिग्री पारा रविवार को अधिक रहा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम: रविवार को भी पटना समेत प्रदेश के 12 जिले ऐसे रहे जो की भीषण लू की चपेट में रहे। जिसमें पटना, गया शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, राजगीर, अरवल और मुंगेर शामिल हैं।

11 जून को राज्य के जमुई, बांका समेत दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर लू के साथ तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना और राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग एवं पटना, गया, नालंदा जिलों के एक या दो स्थानों पर हॉट नाइट की संभावना है।

12 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) की संभावना और राज्य के उत्तर-पश्चिम, मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *