20240606 155714

भागलपुर: गिट्टी लदे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, घटनास्थल पर मामा की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – सुमित कुमार, भागलपुर

BHAGALPUR: भागलपुर में गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया था। हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि भांजा घायल हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल कहलगांव ले जाया गया था। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया था। जहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

मृतक मामा तीनटंगा निवासी स्वर्गीय महाराज मंडल के रजनी प्रभात (40) हैं। जबकि भांजा पीरपैंती थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के देवेंद्र कुमार (30) हैं। जिनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दोनों मायागंज अस्पताल में भर्ती बीमार फूफा से मुलाकात कर वापस घर लौट रहे थे। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला स्टेशन के पास एनएच- 80 पर हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद चालक हाईवे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है। मरने वाले दोनों अपने सगे मामा भांजा हैं।

मृतक देवेंद्र के भतीजे राजू ने बताया कि अपने फूफा से मुलाकात कर मायागंज से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने रौंद दिया। बीमार पिता पिछले दिनों से मायागंज अस्पताल में भर्ती है।

शिवनारायणपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि विक्रमशिला स्टेशन के समीप एनएच- 80 पर बाइक और हाईवे की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दो लोग थे। जिनमें से एक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल कहलगांव भेजा गया। दोनों पीरपैंती थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव जा रहे थे।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *