रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या , नवगछिया
NAUGACHIA: नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के अमरीबिशनपुर गांव निवासी 62 वर्षीय पशुपालक वकील मंडल का गंगा के पानी में डूबने से मौत। मुखिया कैलाश भारती, पूर्व मुखिया रुपेश मंडल ने बताया कि वकील मंडल का घर, बासा डूब गया तो वह भैंस लेकर भागलपुर हवाई अड्डा जा रहा था। पानी अधिक होने के कारण वह भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा पार कर रहा था।
अचानक भैंस की पूँछ हाथ से छूट गया और वह डूब गया। ग्रामीणों ने गुरुवार को शव गंगा से बाहर कर लिया है। नारायणपुर अंचल अधिकारी अजय कुमार सरकार ने कहा कि सरकारी नियमानुसार मृतक वकील मंडल के परिवार वालों को मुआवजा मिलेगा। इधर मृतक वकील मंडल की पत्नी मीना देवी,पुत्र कृष्ण मोहन कुमार, पूरन कुमार, जयकांत कुमार, छोटू कुमार एवं पुत्री का का रो-रो कर बुरा हाल है।