20240508 140720

Bihar News: पैरोल पर निकले छोटे सरकार का बड़ा दावा,डेढ़ महीने में जेल से निकल जाऊंगा

  • Bihar News: बिहार के मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आएं हैं। वहीं बाहर आते ही छोटे सरकार अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, वह अगले डेढ़ महीने मे हमेशा के लिए जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं अनंत सिंह के इस बायन से सियासी भूचाल आ गया है। क्योंकि पहले से ही अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर चर्चा है कि वो किसी डील के तहत जेल से बाहर आएं हैं।

वहीं अनंत सिंह के बाहर आते ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। अनंत सिंह ने जेल से निकलते ही कहा था कि मुंगेर से एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह 5 लाख वोटों के बड़े मार्जिन से जीतेंगे। वहीं फिलहाल पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। वह लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं और उनसे हाल-समाचार ले रहे हैं। साथ ही उनकी समस्या से लेकर चुनाव और सरकार के क्रियाकलाप को लेकर भी उनसे बात कर रहे हैं।

मुंगेर के लोग भी अपने बीच ‘छोटे सरकार’ को देखकर खुश हो रहे हैं। महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग उनसे दुख-सुख बतिया रहे हैं। वहीं एक मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए कथित तौर पर अनंत सिंह ने यह दावा किया है कि वो डेढ़ महीने में हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा है कि, ‘पैरोल को तीन दिन हो गया है। अगले डेढ़ महीने में वह हमेशा के लिए जेल से बाहर आ जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि, अपने लोगों से मिलकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 9 साल बाद इस इलाके में लोगों से मिलने आया हूं। उनके मुताबिक 5 साल से जेल में था और उससे पहले भी 2-2 साल बीच-बीच में जेल जाना पड़ा था, जिस वजह से मोकामा के बाहर के लोगों के बीच नहीं जा रहा था। अनंत सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए बेहतर परिणाम लाएगा और केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 40 में केवल 2-3 सीट ही गड़बड़ा सकती है, बाकी सभी पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *