20240508 114811

Bihar News: चाय बनाने के दौरान झुलसी मां बचाने गए बच्चे भी चपेट में

Bihar News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के होरिल गांव में घरेलू गैस लीकेज के कारण घर में आग लग गई। जिससे मां और दो बच्चे झुलस गए। वहीं परिजनों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मां और बेटी को पावापुरी बिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में स्वर्गीय शिवनंदन यादव की पत्नी आशा देवी, पुत्री नेहा कुमारी एवं राहुल कुमार शामिल है। सभी लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी सिलेंडर से गैस लीकेज होने लगा और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह से फैल गया और महिला और दो बच्चे को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में तीनों झुलस गए। फिलहाल मां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घर के अंदर से अब तक चिंगारी देखकर अगल-बगल के लोगों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया। सबसे पहले किचन में खड़ी महिला की कपड़े में आग लगी उसी को देखकर छोटी बच्ची भी आग बुझाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान फिर वह झुलस गई।

वहीं मां और बहन को बचाने के लिए आए बेटा भी अगलगी का शिकार हो गया। और गंभीर रुप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि, महिला की 70% पूरी तरह शरीर का अंग जल गया है। महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। नवादा से डॉक्टर ने चिंताजनक हालत देखते हुए महिला को रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि चाय बनाने के क्रम में अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई और किचन में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। समय पर महिला को बाहर निकल गया और महिला की जान बचाई गई है।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *