20240625 192053

बड़ी खबर: पटना के डीएम बदले गए..बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला

BIHAR: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक का भी ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चंद्रशेखर सिंह को पटना का फिर से डीएम बनाया गया है। चंद्रशेखर पहले भी इसी पद पर थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। सरकार ने अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वे पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौंटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एक और अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी के भी चार्ज में रहेंगे। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एमडी आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *