20240508 125053

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को बड़ा झटका, लालू यादव ने कर दिया ‘खेला’

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच जदयू और बसपा को बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने राजद का दामन थाम लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सदस्यता प्रदान की। इस दौरान जगदानंद ने कहा कि पूरे देश मे बदलाव की बयार चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार ने हर बदलाव का नेतृत्व किया है स बार भी बदलाव का नेतृत्व बिहार कर रहा है

लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को झटका, लालू l ने कर दिया ‘खेला’राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी और जदयू के साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई सदस्य राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सदस्यता प्रदान की।

राजद की सदस्यता लेने वाले नेताओं में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा, कैमूर जिला बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभनाथ राम, कैमूर जदयू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन निराला वे अन्य नेता हैं।पूरे देश में बदलाव की बयार चल रही’

इस दौरान जगदानंद ने कहा कि पूरे देश मे बदलाव की बयार चल रही है। बिहार ने हर बदलाव का नेतृत्व किया है चाहे 1977 हो या 1989 हो, इस बार भी बदलाव का नेतृत्व बिहार कर रहा है।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *