रिपोर्ट – संजय कुमार , भागलपुर
BHAGALPUR: भागलपुर में भीषण अगलगी में करीब 10 झोपड़ी जलकर राख हो गए। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है। जब तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सुर्खिकल झोपड़पट्टी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। जिसके बाद आज तेजी से फैल गया। देखते ही देखते आग ने आस पास के झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगो ने पहले खुद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सके तो दमकल को गाड़ियों को बुलाया गया हैं। जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने से कई लोगो के समान जलकर राख हो गए है। जिससे लाखो का नुकसान हुआ है।
पीछले 1 घंटे से आग बुझाने के लिए पिछले एक घंटे से फायर बिग्रेड की टीम कोशिश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायगा। वही वहां के स्थानीय जिनके घरों में आग लग गई है। उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उनके घर के लाखो के समान जल कर खाक हो गए है। घटना स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद है। वही प्रसासनिक बल भी पहुंच चुकी है।