रिपोर्ट – संजय कुमार ,भागलपुर
नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ते ही भाजपा जमीन पर उतर गई है। ये बात भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद खुद स्वीकार रहे है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री इन दिनों तीन दिवसीय भागलपुर दौरे पर है। जहां बीते दिनों उन्होंने नवगछिया में पार्टी के कार्यक्रताओ के साथ बैठक किया था। आज वो भागलपुर और बांका के दौरे पर हैं। बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा अपने आप को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में भाजपा के सभी बड़े नेता तीन तीन जिलों में जाकर प्रवास कर लोगो को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे है।
नीतीश कुमार के साथ छोड़ते भाजपा जमीन पर: रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि नीतीश कुमार के साथ छोड़ने के बाद पूरी भाजपा जमीन पर है। उन्होंने कहा कि अब हम पूरी तैयारी कर रहे है कि बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का सुपरा साफ कर देंगें। सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। यही नही फिर 2025 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आयेगी। भारतीय जनता पार्टी को बिहार की जनता आवाहन कर रही है। नरेंद्र मोदी जी के नाम पर नीतीश कुमार को वोट मिलते रहे है। लेकिन आगे के चुनाव में ऐसा कुछ भी नही होने वाला है।
लालू के सत्ता आते अपराध बेलगाम: पूर्व मंत्री ने बिहार में फिर से जंगलराज लौटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लालू जी के सत्ता में लौटते ही अपराध अपने चरम पर पहुंच जाती है। अपराधी बेखौफ हो जाते है कि अब तो कोई करवाई नही होने वाली है क्यों की जंगलराज की सरकार है। साथ ही उन्होंने देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के ऊपर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तो डूबती हुई नाव है।